बेतुकांदी के कड़ारपार में हुई मारपीट की घटना पर लगाए गए आरोपों का ग्राम विचारकों ने किया खंडन

शिलचर, 2 जुलाई: बीते सोमवार को असम के बेतुकांदी क्षेत्र के कड़ारपार इलाके में सरकारी आवासों की जिओ टैगिंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की घटना ने इलाके में भारी तनाव पैदा कर दिया। इस घटना के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की मांग की। … Read more

गुवाहाटी विश्वविद्यालय मॉडल हाई स्कूल में सीबीसी गुवाहाटी द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

गुवाहाटी, 1 जुलाई: सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC), क्षेत्रीय कार्यालय गुवाहाटी द्वारा आज गुवाहाटी विश्वविद्यालय मॉडल हाई स्कूल (अंग्रेज़ी माध्यम), जलुकबाड़ी में एक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य विषय रहे — ‘एक पेड़ मां के नाम’, ‘स्वच्छता ही सेवा’ तथा ‘मिशन लाइफ (LiFE)’। इस अवसर पर प्रेस इन्फॉर्मेशन … Read more

काटलीछोरा की सड़कें बदहाल, लोगों में आक्रोश: प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम हटाया

प्रीतम दास, हाइलाकांदी २ जुलाई: हाइलाकांदी जिले के अलगापुर विधानसभा क्षेत्र के काटलीछोरा इलाके में हरीशनगर, आनंदबाजार से लेकर राम शांतिपुर तक लंबे समय से बदहाल सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर आज भीड़ सड़कों पर उतर आई। दस साल से इस महत्वपूर्ण सड़क पर कोई विकास कार्य नहीं होने से स्थानीय लोगों का गुस्सा … Read more

कछार जिले में स्वास्थ्य विभाग की बदहाल स्थिति फिर आई सामने, एम्बुलेंस के टायर फटने से मरीज घंटों सड़क पर पड़ा रहा

शिलचर, 2 जुलाई: कछार जिले में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और चिकित्सा सेवाओं की बदहाली एक बार फिर उजागर हो गई। यह सवाल उठना लाज़मी है कि क्या मरीजों के प्रति विभाग की कोई जिम्मेदारी बची है? और क्या आपातकालीन सेवाओं के लिए उपलब्ध संसाधन पर्याप्त और विश्वसनीय हैं? मंगलवार को बड़खोला अस्पताल से शिलचर मेडिकल कॉलेज … Read more

बलेरो की चपेट में चाय श्रमिक युवक की दर्दनाक मौत

सलगई लाइन नंबर 11 में हुआ हादसा, क्षेत्र में शोक की लहर पाथरकांदी 2 जुलाई: सलगई जीपी अंतर्गत लाइन नंबर 11 में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी राधेश्याम लोहार (पुत्र: स्व. नंदलाल लोहार) के रूप में हुई है, जो एक गरीब चाय श्रमिक … Read more

जमालपुर जाल नोट कांड: धोलाई पुलिस के हत्थे चढ़ा एक युवक, बड़े गिरोह के सक्रिय होने की आशंका

शिलचर, 2 जुलाई – जाल नकदी कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में धलाई पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे भागाबाजार क्षेत्र से एक युवक को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान जमालपुर निवासी कमरुल हक लस्कर के पुत्र महमूदुल हसन लस्कर (22) के रूप में की गई है। सूत्रों … Read more

बाबुरबाजार का हारांग पुल भी किसी भी वक्त ढह सकता है, स्थानीय लोग चिंतित

शिलचर, 2 जुलाई — सिलचर-जयंतिया रोड पर स्थित बाबुरबाजार का हारांग पुल अब पूरी तरह खतरे की जद में आ गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस पुल की स्थिति भांगारपार के ढह चुके हारांग पुल की तरह ही बेहद नाजुक हो चुकी है, और यह कभी भी भारी दुर्घटना का कारण बन सकता … Read more

सेवानिवृत्त शिक्षक पर हमले के आरोप में पंकज पाठक को कान पकड़कर माफी मांगनी पड़ी, वीडियो हुआ वायरल

गुवाहाटी, 2 जुलाई — असम के विभिन्न हिस्सों में “बाल उगाने” के नाम पर कैंप लगाकर प्रचार कर रहे पंकज पाठक को बुधवार को गोवालपाड़ा के बिहू मैदान में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। सेवानिवृत्त शिक्षक तपन चक्रवर्ती पर हमले और एक महिला के साथ अमानवीय व्यवहार के आरोपों के चलते उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी … Read more

गोसाईंपुर जनता होटल से बरामद हुआ गोमांस, होटल मालिक जब्बार हुसैन गिरफ्तार

प्रेरणा भारती, उधारबंद, 1 जुलाई: गोसाईंपुर स्थित जनता होटल में लंबे समय से अवैध रूप से गोमांस बेचे जाने की सूचना पुलिस प्रशासन को मिल रही थी। मंगलवार को गुप्त सूत्रों से मिली पक्की जानकारी के आधार पर उदारबंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारी एस. एस. तिमुंग, सर्कल अधिकारी ऋतुराज बरदलोई, पशु विभाग के … Read more

ईसीसीई परियोजना के तहत दस्तावेज़ जमा करने का आह्वान — बी.आर. अंबेडकर सोसाइटी सचिव की अपील

हाइलाकांदी, 1 जुलाई: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सोसाइटी द्वारा प्रस्तावित प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ECCE) परियोजना को केंद्र और राज्य सरकारों से शीघ्र ही मंजूरी मिलने की संभावना है। यह परियोजना राज्य में बाल शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है और इसके जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इस संदर्भ … Read more