लाला में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया

हाइलाकांदी २२अगस्त:२२ अगस्त को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर, लायंस क्लब ऑफ़ लाला ने लाला शहर में एक अनूठी पहल की। क्लब के सदस्यों ने शहर के प्रमुख वरिष्ठ नागरिकों की उपलब्धियों का जायजा लेकर, उनके योगदान को याद करके और उनका आतिथ्य करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुवार शाम, लायंस … Read more

हाइलाकांदी कांग्रेस में घटनाक्रम, अध्यक्ष के अचानक इस्तीफे से हड़कंप

हाइलाकांदी २२ अगस्त:हाइलाकांदी जिला कांग्रेस में एक नया घटनाक्रम सामने आया है। तीन महीने पहले जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने वाले इसहाक अली बरभुइयां ने अचानक अपना इस्तीफा दे दिया। उनके इस अचानक फैसले से जिला कांग्रेस में हलचल मच गई है। खास बात यह है कि  हाइलाकांदी जिला कांग्रेस कमेटी … Read more

कन्या शिक्षा और सशक्तिकरण के उद्देश्य से काछार जिला प्रशासन की पहल पर NIT शिलचर में शैक्षिक भ्रमण

शिलचर, 22 अगस्त: कन्या शिक्षा के प्रसार और बालिकाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काछार जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) शिलचर में एक विशेष एक्सपोज़र टूर का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग तथा मिशन शक्ति के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ (BBBP) परियोजना के तहत संपन्न हुआ। इस … Read more

एमसीयू सत्रारंभ कार्यक्रम ‘अभ्युदय’ का समापन

भोपाल, 22 अगस्‍त।  सिनेमा की विभिन्‍न विधाओं में लिखने वाले लेखक देश को देखने और समझने के बाद ही अलग-अलग विषयों का समावेश कहानियों में करते हैं। हमारे देश में कहानियों और उनके विषयों की कोई कमी नहीं है। समाज में अलग-अलग दौर में फिल्‍मों की कहानियां कैसे लिखी गई हैं, इसे पिछले अनेक दशकों … Read more

मेघालय के खासी स्टूडेंट्स यूनियन का प्रतिनिधिमंडल कालाखाल पहुँचा, छात्रों को निडर होकर पढ़ाई जारी रखने की अपील

शिलचर, 22 अगस्त:मेघालय की खासी स्टूडेंट्स यूनियन (KSU) की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति और बराक वैली सर्कल के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को काछार जिले के अमराघाट स्थित काला खाल गांव का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल का मुख्य उद्देश्य था – हाल ही में हुई हिंसक घटना के बाद डरे-सहमे ग्रामीणों को नैतिक समर्थन देना और … Read more

इचाबिल के वरुण कानू को भारत सरकार से मिला पेटेंट, पर्यावरण क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

शिलचर, 22 अगस्त: इचाबिल चाय बागान के निवासी बाबुल नारायण कानू और उर्मिला कानू के सुपुत्र वरुण कानू ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। उन्हें हाल ही में भारत सरकार द्वारा “A System and Method for Decentralized Aerobic Composting of Household Organic Wastes” नामक अभिनव शोध के लिए पेटेंट प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। … Read more

सड़क की बदहाली से बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर लदा ट्रक बराक नदी में गिरा

काछार, बड़खोला:काछार जिले के बड़खोला के उजानग्राम क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। खाना पकाने के गैस सिलेंडर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे बराक नदी में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक और सहचालक की जान बच गई। हादसे में घायल चालक को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल … Read more

राजनगर–खुलिछड़ा: ग्राम पंचायत अध्यक्ष इमरान हुसैन की संदिग्ध मौत, पत्नी के अवैध संबंध का आरोप, इलाके में तनाव

राजनगर-खुलिछड़ा ग्राम पंचायत अध्यक्ष इमरान हुसैन की मौत ने रहस्य का रूप ले लिया है। प्रारंभिक रूप से इसे सामान्य घटना माना जा रहा था, लेकिन इमरान के दोस्तों ने जब मामले की तहकीकात शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। बुधवार को दोस्तों ने इमरान के निजी चालक बिजू को पकड़कर पूछताछ की। उसके … Read more

जनप्रतिनिधि या सरकारी कर्मचारी? हाइलाकांदी में बीजेपी सदस्य की दोहरी भूमिका पर सवाल

हाइलाकांदी, 21 अगस्त:हाइलाकांदी जिले में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मनाछड़ा क्षेत्रीय पंचायत के भाजपा सदस्य सौमित्र डे एक ओर तो चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं, वहीं दूसरी ओर असैनिक आपूर्ति विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में कार्यरत हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांववासियों ने विकास की उम्मीद में उन्हें वोट दिया था, लेकिन … Read more

भागा–शेरखान सड़क की दुर्दशा: बॉर्डर की लाइफ लाइन बनी मौत का जाल, विधायक पर स्थानीय जनता क्षुब्ध 

भागा (असम)–शेरखान (मिजोरम) सीमा मार्ग पर करीब दो किलोमीटर का हिस्सा बेहद जर्जर, वाहन चालकों व आम लोगों की परेशानी बढ़ी असम–मिजोरम सीमा पर स्थित भागा–शेरखान सड़क की हालत दिनोंदिन भयावह होती जा रही है। लगभग दो किलोमीटर लंबा असम के करकट क्षेत्र का हिस्सा बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है, जिसके चलते प्रतिदिन … Read more