शिलचर: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिलचर के सोनाई रोड स्थित शरतपल्ली में शारदा संघ सार्वजनिक कालीपूजा समिति की ओर से भव्य कालीपूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष पूजा पंडाल का विशेष आकर्षण पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध संतोष मित्र स्क्वायर के पूजा पंडाल की तर्ज पर की गई सजावट होगी। इसके साथ ही पंडाल में मां काली की विशालकाय प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी।
धार्मिक आयोजन के साथ-साथ शारदा संघ प्रत्येक वर्ष विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का भी आयोजन करता है। इनमें जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण, स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर स्वच्छता अभियान, मिट्टी के दीपक एवं तेल वितरण तथा रक्तदान शिविर जैसे मानवीय कार्यक्रम शामिल हैं।
इस अवसर पर बराक घाटी के सभी वर्गों के लोगों को सपरिवार शारदा संघ के कालीपूजा पंडाल में आकर मां काली के दर्शन करने के लिए समिति की ओर से हार्दिक आमंत्रण दिया गया है।
यह आमंत्रण समिति के अध्यक्ष तनु कांग्सबनिक, कोषाध्यक्ष निहाल देबनाथ, सचिव अयन दासगुप्ता सहित सौमेन राय, सानी दा, सौरभ चौधरी, दिवाकर राय, सुमित दे, धीरज राय, देवजीत राय, रॉनी पाल, दीपक चक्रवर्ती, सोमनाथ कर, सूरज चौधरी, सूरज पाल चौधरी, तपन देबनाथ, तपन सूत्रधर, राजन घोष, सिद्धार्थ कर एवं अन्य सदस्यों ने दिया है।