जनगणना २०२७ के लिए जनसंख्या गणना संबंधी दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

जोरहाट: जोरहाट जिला आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में जनगणना के दूसरे चरण अर्थात जनसंख्या गणना (Population Enumeration) को लेकर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो नवंबर से तीन नवंबर तक आयोजित किया गया, जिसमें जिला स्तरीय अधिकारियों, चार्ज स्तरीय अधिकारियों, चार्ज सहायकों तथा तकनीकी सहायकों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय के उपनिदेशक प्रज्ञान ज्योति खाउण्ड तथा सांख्यिकी निरीक्षक पुलिन नाथ ने संसाधन व्यक्तियों के रूप में भाग लिया और उपस्थित अधिकारियों को जनसंख्या गणना प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर मकान सूचीकरण जनगणना (House Listing Census) का कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए गुवाहाटी स्थित जनगणना निदेशालय की ओर से जोरहाट जिला आयुक्त को एक विशेष ट्रॉफी प्रदान की गई।

मंगलवार को आयोजित समापन समारोह में जिला आयुक्त की ओर से जिला विकास आयुक्त श्यामल क्षेत्र गोगोई ने औपचारिक रूप से उक्त ट्रॉफी ग्रहण की।

इस अवसर पर जनगणना संबंधी कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहीं अतिरिक्त जिला आयुक्त बिपांची दत्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी जनगणना २०२७ के जनसंख्या गणना चरण के सुचारु एवं प्रभावी संचालन को सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों की तैयारियों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

Leave a Comment