उद्घाटन कार्यक्रम में विहिप के केंद्रीय मंत्री गोपाल जी नागरकट्टे, संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख अशोकन जी और क्षेत्र संगठन मंत्री डॉ. दिनेश तिवारी रहे उपस्थित
अगरतला 26 अक्टूबर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के त्रिपुरा प्रांत में गुवाहाटी क्षेत्र (पूर्वोत्तर) के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं के अभ्यास वर्ग का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री श्री गोपाल जी नागरकट्टे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख श्री अशोकन जी तथा विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री डॉ. दिनेश तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
अभ्यास वर्ग का उद्देश्य पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यों के प्रति अधिक दक्ष बनाना, कार्यपद्धति की समझ विकसित करना तथा संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्यों को गति देना है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
अभ्यास वर्ग के माध्यम से पूर्वोत्तर क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को सशक्त करने पर जोर दिए जाने की अपेक्षा है।