लखीमपुर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ हर्षोल्लास के साथ संपन्न

लखीमपुर, 26 अक्टूबर 2026 स्थानीय श्री श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार संध्या 7 बजे श्री हनुमान चालीसा भक्त मंडली के सौजन्य से सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन बड़े ही भक्तिमय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। इसके बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। जय श्री राम के उद्घोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

इस पावन अवसर पर भक्त मंडली के प्रमुख सदस्य श्री संजय चौधरी, श्री पतिराम गुप्ता, श्री दिनेश शर्मा, श्री कन्हैया शर्मा, श्री बाबु देव पाण्डेय, श्री रमेश शर्मा, श्री अजय शर्मा, श्री अमन गुप्ता, श्री राहुल कुमार, श्री अंगज कुमार मंडल एवं श्री विश्वजीत राज सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में महाआरती की गई और सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। भक्त मंडली ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment