दुमदुमा मे  पुजा के माहौल नगद जेवरात पर चोरों ने किया हाथ सफाई । लोगों में दहशत।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 22 अक्टूबर – दुमदुमा नगर में इन दिनों चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है और पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकामयाब साबित हो रही है । गत रात दुमदुमा के आलु पट्टी में चोरों ने एक घर में लाखों रूपए का सामना व नगदी लेकर फरार हो गए । मिली जानकारी के अनुसार दुमदुमा आलु पट्टी निवासी मोहम्मद समसुल के आवास पर चोरों ने घर के अलमारी को तोड़कर उसमें रखे करीबन 11 लाख रुपए के सोने चांदी के गहने और एक लाख रुपए नगदी लेकर फरार हो गए । चोरी के समय घर के सदस्य दुर्गा पूजा के अवसर पर गांधी चौक के नजदीक खिलौने की दुकान पर दुकानदारी में व्यस्त थे । जब मोहम्मद समसुल घर वापस अपने घर लौटे तो घर का दरवाजा खुला हुआ था और घर का समान बिखरा हुआ था तथा लोहे की अलमारी टुटी हुई थी । उसने तत्काल दुमदुमा थाने में इसकी जानकारी दी । पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

Leave a Comment