लखीमपुर, 22
अक्टूबर 2026
आज माँ दुर्गा विसर्जन के पावन अवसर पर श्री श्री हनुमान मंदिर के सम्मुख, लखीमपुर के भोलेंटिया नवयुवक मंडल द्वारा दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा में शामिल भक्तों के लिए निःशुल्क शरबत और शीतल जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
माँ दुर्गा के आशीर्वाद एवं सेवा भाव से प्रेरित होकर नवयुवकों ने मानवता की मिसाल पेश की।
इस सेवा कार्य में बिकी कुमार मंडल, अंगज कुमार मंडल, राहुल पांडे, आदित्य कुमार ठाकुर, दिग्विजय ठाकुर, नीरज तिवारी, राहुल कुमार महतो, अमरजीत साह, अमन कुमार गुप्ता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी युवाओं ने मिलकर लगभग 2500 गिलास शीतल जल एवं शरबत का निःशुल्क वितरण किया।
आयोजकों ने कहा सेवा ही धर्म है, मानवता ही सबसे बड़ा कर्म है।
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने इस नेक पहल की सराहना की।