शिलचर, 17 अक्टूबर: शारदीय दुर्गापूजा के मद्देनजर मालूग्राम थाना प्रभारी को अंगवस्त्र पहनाकर नवनिर्वाचित पार्षद राधारानी रवि दास ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर वह अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचीं और थाना प्रभारी को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आगामी दुर्गापूजा क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसके लिए उन्होंने पुलिस प्रशासन से सहयोग का आग्रह किया।
थाना प्रभारी ने भी आश्वासन दिया कि दुर्गापूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।
पार्षद राधारानी रवि दास ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।