सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुए शामिल, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और छात्रावास के प्रयासों की सराहना की
जम्पूईजला (सिपाहीजला, त्रिपुरा)। विश्व हिंदू परिषद द्वारा संचालित श्री गौरांग सेवाश्रम छात्रावास, जम्पूईजला में त्रिपुरा के महामहिम राज्यपाल श्री इंद्रसेना रेड्डी नल्लू का आगमन हुआ। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। राज्यपाल ने छात्रावास एवं विद्यालय की गतिविधियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने आर्थिक सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ बच्चों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के महत्व पर भी बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्रावास द्वारा बच्चों के विकास एवं संस्कार निर्माण के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर त्रिपुरा सरकार के जनजाति कल्याण मंत्री श्री विकास देव वर्मा, उत्तर पूर्वांचल जनजाति सेवा समिति के उपसभापति श्री दिवाकर बोरा, सिपाहीजला जिला सभाधिपति श्रीमती सुप्रिया दास दत्त तथा विश्व हिंदू परिषद के उपसभापति श्री भानु पद चक्रवर्ती उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त श्री गौरांग सेवाश्रम के सभापति श्री नरेंद्र देव वर्मा, संपादक श्री सचिन कलाई, विश्व हिंदू परिषद त्रिपुरा प्रांत के संपादक श्री शंकर राय, प्रांत संगठन मंत्री श्री शशिकांत पांडेय और प्रांत सेवा प्रमुख श्री राजीव दत्त सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, बच्चों के अभिभावकों तथा साधु-संतों की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच आयोजित यह कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। राज्यपाल की उपस्थिति और उनके प्रोत्साहन से छात्रावास के विद्यार्थियों एवं आयोजकों का उत्साह बढ़ा।