1. एयरपोर्ट की लेबर कॉलोनी में भीषण आग, दो मजदूर झुलसे
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे मजदूरों की लेबर कॉलोनी में भीषण आग लग गई। हादसे में दो मजदूर झुलस गए, जबकि करीब 352 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल की नौ गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग के कारणों की जांच की जा रही है।
2. गोमती की बाढ़ से लखनऊ बेहाल, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा
गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से लखनऊ के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गोमती नगर एक्सटेंशन, फैजुल्लागंज समेत कई क्षेत्रों में पानी घुस गया है और इकाना स्टेडियम के आसपास तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनाने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।