गौतम सरकार रामकृष्णनगर, 30 सितंबर। असम राज्य ग्रामीण आजीविका अभियान तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत भैरवनगर विकास खंड की त्रिनयनी सीएलएफ की वार्षिक आमसभा बुधवार को पद्दारपाड़ सन्न्यासीबाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीपीएम मनिरुज्जामान, बीसी नीलोৎपल सान्याल, असीम दास, विशाल वैद्य सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद त्रिनयनी सीएलएफ के कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का उत्तरिया पहनाकर स्वागत किया। संगठन के सदस्यों ने स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया।
सभा में त्रिनयनी सीएलएफ की सचिव सुजाता पाल ने पिछले वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उर्मि नाथ, पंचमी राय और पंचमी दास ने नृत्य एवं संगीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। एसएचजी समूह की सदस्यों ने धामाइल नृत्य प्रस्तुत किया, जिसके बाद उन्हें उत्तरिया पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनिरुज्जामान, नीलोत्पल सान्याल, श्रीभूमि जिला भाजपा के कार्यकारी सदस्य अमृत पाल तथा रामकृष्णनगर मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु सरकार ने त्रिनयनी सीएलएफ की गतिविधियों और महिला स्व-सहायता समूहों की भूमिका की सराहना की।
त्रिनयनी सीएलएफ की अध्यक्ष शुक्ला दास ने संगठन की आगामी योजनाओं और कार्ययोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर बरुआला जीपी की अध्यक्ष स्निग्धा दास, क्षेत्रीय पंचायत सदस्य रिपन दास, समाजसेवी यीशु विकास नाथ, जयंत नाथ, सीआरपी शिखा नाथ, अर्चना नाथ, हसना बेगम, पशु सखी रीमा देवनाथ, कृषि सखी बबिता पाल, अनिता दास सहित एसएचजी समूहों की सदस्याएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सीआरईपी मून नाथ ने किया।