आओ मिलकर
एक दीया जलाएं
आगे बढ़कर
तिमिर भगाएं
ईर्ष्या छोड़कर
अपनत्व बढ़ाएं
हाथ मिलाकर
विश्व बंधुत्व बढ़ाएं
दलदल से उपर उठकर
एकता बढ़ाएं
एकता बढ़ाकर
दुश्मन मुल्क को चेताएं
बेवजह दुश्मनी पालकर
हिन्द से न टकराएं
वरना शत्रु मुल्क जलकर खाक होगा
फिर विश्व मानचित्र से ना “पाक” होगा
पवन कुमार शर्मा (शिक्षक)
साहित्यकार व पूर्व पत्रकार
दुमदुमा (असम)
मो.नं.9954327677