तारापुर में ऑटो-बाइक की टक्कर, कई लोग घायल

शिलचर। बुधवार रात तारापुर एंडी कॉलोनी के शिव शंकर लेन के सामने एक ऑटो रिक्शा और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी बप्पा राय (रॉनी) अपने कुछ साथियों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस बुलाने के साथ पुलिस प्रशासन को भी सूचना दी। इसके बाद घायलों को एंबुलेंस में बैठाकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

बप्पा राय ने कहा कि संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़ा होना हम सभी का मानवीय दायित्व है। उन्होंने बताया कि वह और उनके सहयोगियों ने यथासंभव तत्परता से घायलों की मदद करने का प्रयास किया।

Leave a Comment