शिलचर में भाजपा का मिलन समारोह, कांग्रेस छोड़ कई कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

शिलचर, 21 सितंबर। शिलचर में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में रविवार को एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी छोड़कर कई कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला भाजपा नेताओं ने नवागत कार्यकर्ताओं को पार्टी का झंडा सौंपकर उनका स्वागत किया।

भाजपा में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास तथा भाजपा की विचारधारा से प्रेरित होकर उन्होंने पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है।

जिला भाजपा की ओर से सभी नवागत कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए उनसे आगामी दिनों में संगठन के साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रूपम साहा, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव, मंत्री कौशिक राय, 9 नंबर वार्ड के पार्षद द्विजेंद्र प्रसाद सिंह, 20 नंबर वार्ड के पार्षद भक्ति सेन तालुकदार, गोपाल कांति राय, हीरक चौधरी, अमिता बड़ा राय सहित भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment