वार्ड संख्या 40 में भाजपा की कार्यकर्ता सभा आयोजित
शिलचर: शिलचर नगर निगम के वार्ड संख्या 40 अंतर्गत भाजपा के 200 नंबर बूथ के मेहरपुर अलीटिकर में रविवार की शाम भाजपा की कार्यकर्ता सभा आयोजित की गई।
200 नंबर बूथ अध्यक्ष तैयबुर रहमान बड़ा भुइयां की अध्यक्षता में आयोजित सभा में शिलचर ब्लॉक मंडल के पूर्व सचिव राजू राय, शक्तिकेंद्र प्रमुख अर्पण पाल, इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी के सचिव पंकज कुमार राय तथा गौरव राय चौधरी उपस्थित रहे। सभा में करीब एक सौ पुरुष एवं महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर राजू राय ने कहा कि भाजपा एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी है और पार्टी के प्रतिनिधि धर्म एवं जाति से ऊपर उठकर विकास कार्य कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में देश तथा राज्य का विकास निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आगामी शिलचर नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित होने की उम्मीद भी व्यक्त की।
पंकज कुमार राय ने कहा कि सरकार के विकास कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए वार्ड संख्या 40 से भाजपा के मनोनीत प्रत्याशी प्रांतदीप राय के पक्ष में मतदान करना चाहिए।
भाजपा प्रत्याशी प्रांतदीप राय ने कहा कि भाजपा सरकार सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने नगर निगम चुनाव के बाद शिलचर को और अधिक विकसित शहर बनाने के लक्ष्य के साथ सभी लोगों से भाजपा के साथ खड़े होने का आह्वान किया।
सभा में इलदार हुसैन लस्कर, राकिब हुसैन बड़ा भुइयां, दिलबहार हुसैन लस्कर, आजाद बड़ा भुइयां, लतीबुर रहमान बड़ा भुइयां, आयशा बेगम लस्कर, दिलवारा बेगम लस्कर, तसलीमा बेगम लस्कर और मिली बेगम लस्कर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।