लखीमपुर में मिसिंग स्वायत्त परिषद चुनाव की तैयारियां पूरी, अंतिम मतदाता सूची जारी

लखीमपुर। मिसिंग स्वायत्त परिषद चुनाव 2026 के मद्देनजर लखीमपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। असम राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन ने अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है।
लखीमपुर जिले में मिसिंग स्वायत्त परिषद के कुल 16 निर्वाचन क्षेत्र हैं। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 1,53,969 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 78,000 पुरुष, 75,967 महिलाएं और 2 अन्य मतदाता शामिल हैं।
इससे पहले जिला प्रशासन ने प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर मतदाताओं से दावे और आपत्तियां आमंत्रित की थीं। प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की गई है।
मतदाता सूची जारी करने के संबंध में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अतिरिक्त उपायुक्त कोकिला गोगोई ने पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक आयुक्त निजवरा बोरो, प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी, सहायक आयुक्त प्रचूर्य प्रतिम नियोग सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कोकिला गोगोई और निजवरा बोरो को मिसिंग स्वायत्त परिषद चुनाव 2026 के लिए सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिला प्रशासन के अनुसार, अंतिम मतदाता सूची जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया से संबंधित तैयारियों में और तेजी आई है।

Leave a Comment