काछाड़, 5 सितंबर। नाले में मछली पकड़ने के दौरान पानी में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना कृष्णपुर गंगानगर जीपी के गंगानगर नवम खंड गांव में हुई। मृतक की पहचान राणु दास (51) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम बारिश के बाद राणु दास घर के पास स्थित नाले में जाल लेकर मछली पकड़ने गए थे। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।
शनिवार सुबह नाले के पानी में राणु दास का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।