आगामी 25-09-2026, शुक्रवार को संपूर्ण भारत के साथ एक ही निर्धारित समय पर देशभक्ति, एकता एवं समरसता की भावना को बनाए रखते हुए विद्या निकेतन परिवार तथा विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, अभिभावक एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के संयुक्त स्वर में मालुग्राम पंचानन शिवबाड़ी के प्रेक्षागृह में “वन्दे मातरम्” राष्ट्रगीत गुंजायमान होगा।
इस अवसर पर नगर के विशिष्ट नागरिकगण, विद्यालय परिवार एवं अभिभावकगण उपस्थित रहेंगे। उक्त दिन प्रातः 11:00 बजे मातृभूमि के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामूहिक रूप से “वन्दे मातरम्” का गायन किया जाएगा। साथ ही विशिष्ट अतिथिगणों का बौद्धिक भी आयोजित होगा।