काछार में फिर बड़ी मादक पदार्थ विरोधी कार्रवाई, 8 हजार याबा टैबलेट और 739 ग्राम हेरोइन बरामद

शिलचर, 28 अगस्त। गुप्त सूचना के आधार पर काछार पुलिस ने शिलचर थाना क्षेत्र के रंगपुर पार्ट-1 इलाके में एक महिला मादक पदार्थ कारोबारी के घर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में याबा टैबलेट और हेरोइन बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान 8,000 याबा टैबलेट तथा 14 साबुन के डिब्बों में छिपाकर रखी गई करीब 739 ग्राम हेरोइन जब्त की गई। मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क से और कितने लोग जुड़े हुए हैं।

काछार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। समाचार लिखे जाने तक मामले में गिरफ्तार लोगों के नाम और पते की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई थी।

Leave a Comment