दुमदुमा में श्री हनुमान झंडोत्सव पर कोलिया पानी, शंकर देव नगर एवं हांहचरा स्थित हनुमान मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 26 अगस्त :  सावन मास के अंतिम मंगलवार के अवसर पर दुमदुमा अंचल के कोलिया पानी ,शंकर देव नगर एवं हांहचरा स्थित हनुमान मंदिर श्री हनुमान झंडोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ शुभारंभ किया गया । उत्सव के अवसर पर कोलिया पानी स्थित ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में सुबह मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद हनुमान जी की भव्य प्रतिमा के साथ विशाल जुलूस एवं शोभायात्रा शहर में निकाली गई।इस अवसर पर  हांहचरा हनुमान मंदिर तथा शंकरदेव नगर हनुमान मंदिर से भी शोभा यात्रा निकाल कर नगर की परिक्रमा की गई । हनुमान जी की अहिरावण का मर्दन तथा कंधे पर प्रभु राम और लक्ष्मण को कंधे पर बैठाए हुए प्रतिमा के साथ निकली शोभा यात्रा में विभिन्न स्थानों के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग शामिल हुए जिससे पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारों के साथ अपना शौर्य प्रदर्शन करते हुए अपनी आस्था एवं भक्ति प्रकट की।  दुमदुमा के मुहर्रम कमिटी तथा जुलूस मोहम्मद कमिटी ने शोभायात्रा में शामिल शद्धालुओं को पेयजल वितरण करके संप्रीति और सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश की है।

Leave a Comment