दुमदुमा अंचल में आए दिन हो रहे सड़क हादसा बनी चिंता का सबब।

दुमदुमा, प्रेरणा भारती

24 अगस्त: दुमदुमा थाना क्षेत्र के रूपाई साइडिंग इलाके में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मॉडर्न अकादमी के दसवीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र सोनू घटवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार  के अनुसार, सोनू अंचल के एक होटल से खरीदारी कर सड़क पार कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तीन युवकों के सवार  जा रही बाइक नं AS-23-AP-1254 ने उसे  टक्कर मार दी। हादसे में छात्र घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल दुमदुमा एफआरयू में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए उसे रूपाई साइडिंग स्थित डी.सी. बोरा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां वह वर्तमान चिकित्साधीन है।

घटना के बाद दुमदुमा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाईक के एक युवक को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीनों युवक नाबालिग बताए जा रहे हैं। हालांकि, उनकी उम्र और घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों की पुलिस द्वारा पुष्टि की जा रही है।

रूपाई साइडिंग क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। तीन दिन पूर्व  रूपाई साइडिंग में एक बाइक और बोलेरो के आमने सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण तथा यातायात नियमों के कड़ाई से पालन की मांग की है।

Leave a Comment