स्वर्णिम विजय दिवस पर रैली आयोजन । 

 गोरख नाथ गुप्ता, दुमदुमा: 1971 सन के भारत पाकिस्तान युध्द में पकिस्तान पर विजय प्राप्त कर बांग्लादेश को भारतीय सेना ने आजादी दिलाई थी।बंगलादेश को पकिस्तान के अत्याचार से मुक्ति दिलवाई थी। आज भारतीय सेना ऐतिहासिक विजय को 50 बषॅ पूरे होने पर स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मना रही है । उसी के तहत कार्यक्रम में भूपेन हाजरिका सेतु (धोला सदिया ब्रिज) से लेकर विजय मशाल और सेना के अस्त्र शस्त्र प्रदर्शन की गई, सेना की अपनी बैंड धुन में धौला सईखुवा तालाब अंचलों का भ्रमण करते हुये काकोपथार स्थित 14 नंबर असम रेजीमेंट के छावनी में संपन्न हुआ।। इस विशाल विजय मसाल यात्रा को छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय जनता ने सेना का अभिवादन एवं मनोबल बढ़ाया। इस कार्यक्रम में लखीमपुर सांसद प्रदान बरुआ, सदिया के विधायक बर्लिन चेतिया ने शिरकत की। इस कार्यक्रम का आयोजन का उद्देश्य थाा,  छात्र-छात्राओं सहित आम जनता को रूबरू कराना। इस युद्ध में करीबन नब्बे हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय फौज के सामने आत्मसमर्पण किया था।

Leave a Comment