गोरख नाथ गुप्ता, दुमदुमा 4अक्टूबर: भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के 9वी वाहिनी ने 44 वां स्थापना दिवस का आयोजन बङे घुम धाम से किया। जिसके अंतर्गत 9 वी वाहिनी के सचिन कुमार द्वारा वाहनी शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के अंतर्गत वाहिनी में परेड का आयोजन हुआ. इस भव्य परेड का नेतृत्व सहायक सेनानी अजय कुमार द्वारा किया गया। इसकी सलामी सेनानी 9 वी वाहिनी ने ली। परेड के बाद सेनानी ने वाहिनी की स्थापना इतिहास कलानुक्रम ऐतिहासिक एवं सामरिक उपलब्धियों को उपस्थित सभी जवानों को सारगर्भित रूप से जानकारी दी। सेनानी सचिन कुमार ने बताया कि यह वाहिनी लद्दाख क्षेत्र के उच्च तुंगता क्षेत्र से लेकर आतंकवाद से ग्रस्त कश्मीर एवं पंजाब में उच्च आदर्शों के पालन करते हुए देश सेवा हेतु हमेशा अग्रसर रहें तथा इस वाहिनी के जावानों ने अपनी सर्वोच्च परंपरा का पालन करते हुए मातृभूमि की सेवा में शहीदों के बलिदानों को हमेशा याद किया जाएगा। वर्तमान में यह वाहिनी उत्तर पूर्वी क्षेत्र में लोहित जिले के तैनात है तथा तिब्बत सीमा की पूर्ण सजगता से रखवाली कर रही है। देश सेवा के समर्पण भाव के लिए अपने जवानों की सराहना की।
इसके बाद स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कई स्पर्धाए भी आयोजित की गई । जिसमें म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी, बच्चों द्वारा सिंगल एवं ग्रुप डांस, सुई धागा रेस ,तंबोला ,बाल थ्रो, जलेबी रेस शामिल रहा । इन कार्यक्रमों में वाहिनी के पदाधिकारी उनके परिवार एवं बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस अवसर पर सेनानी 9 वी वाहिनी- सचिन कुमार , द्वितीय कमान – विमलेश कुमार नेगी, उप सेनानी- ओम प्रकाश वरिष्ठ चिकित्सक अधिकारी क्रमशः डॉक्टर मोहम्मद हुसैन, हसेंद्र कुमार अंजाना ,डॉक्टर आदिल राय ,चिकित्सा अधिकारी- डॉक्टर हटकर सुमन ,सहायक सेनानी/ अभियंता -जयंत कुमार त्यागी ,सहायक सेनानी अजय कुमार, सहायक सेनानी/ दूरसंचार -आनंद दिक्षित, सहायक सेनानी – परमेंद्र नारायण ,सहायक सेनानी- श्रवन कुमार ,सूबेदार मेजर -चंद्रशेखर आदि भी मौजूद थे। इस अवसर पर आयोजित की गई प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं बच्चों को प्रोत्साहन हेतु सेनानी 9 वी वाहिनी के सचिन कुमार, द्वितीय कमान- दिनेश कुमार नेगी ने अपने कर कमलों से प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।