धोलाइ, 23 अगस्त: गुप्त सूचना के आधार पर धोलाइ थाना पुलिस ने सप्तग्राम इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कूटी से 40 हजार संदिग्ध याबा टैबलेट बरामद किए। पुलिस ने स्कूटी को रोककर तलाशी ली, जिसके डिक्की से चार पैकेटों में रखे याबा टैबलेट मिले। बरामद टैबलेट का कुल वजन 4 किलो 363 ग्राम बताया गया है।
मामले में स्कूटी चालक जियाबुर रहमान बरभुइयां और सवार तइबुर रहमान बरभुइयां को हिरासत में लिया गया है।
इसके बाद पुलिस ने तइबुर रहमान के गोदाम में भी तलाशी अभियान चलाया, जहां से 155 किलोग्राम संदिग्ध बर्मी सुपारी बरामद कर जब्त की गई।
पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है और बरामद मादक पदार्थ एवं सुपारी के स्रोत तथा संभावित तस्करी नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।