शिलचर 18 अगस्त: गत 15 अगस्त को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘सहकर्मी’ NGO ने मानवीय और उन्नत सोच को अपनाते हुए लोगों तक पहुंचने के लिए एक अनूठा प्रयास किया।
उन्होंने दोपहर के भोजन के पैकेट और पीने का पानी साथ में रखकर शहर के कई इलाकों में जाकर सैकड़ों लोगों, खासकर गरीब लोगों को चिन्हित करके स्वतंत्रता दिवस के दिन यह महान कार्य किया।
सहकर्मी के कार्यक्रम के तहत उस दिन सुबह लिंक रोड स्थित कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वज फहराने का कार्य सेवानिवृत्त अधिकारी दिलीप कुमार चक्रवर्ती ने किया।
इसके बाद के कार्यक्रम में NGO की सभानेत्री श्रीमती संपा दास, अर्पणा पाल, पूनम रविदास, हिमाद्रि अधिकारी, पारमिता चक्रवर्ती, अमित दास, प्रदीप बागदी, दीपक बाउरी और अन्य सदस्य उपस्थित थे।