हेमेन्द्र कुमार चौधरी ब्रिज प्रतियोगिता में सुनीत देव व साथी बने चैंपियन, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रिपन पाल का सम्मान

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 17 अगस्त: रामकृष्णनगर जिला क्रीड़ा संस्था के तत्वावधान में स्वर्गीय हेमेन्द्र कुमार चौधरी की स्मृति में आयोजित 10 दिवसीय ब्रिज प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में सुनीत देव और उनके साथी ने रोनसीर कर एवं अंजन सिन्हा की टीम को हराकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

चैंपियन टीम को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र के साथ 5,000 रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। पुरस्कार जिला क्रीड़ा संस्था के उपाध्यक्ष धनंजय नाथ, रामकृष्णनगर सहकारी समिति के अध्यक्ष शंकर पाल, समरजीत विश्वास, विद्युत कर तथा पूर्व खिलाड़ी जयंत श्यामा चौधरी ने प्रदान किए। वहीं उपविजेता टीम को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और 3,000 रुपये की नकद राशि जिला क्रीड़ा संस्था के उपाध्यक्ष विधु धर तथा वाइकिंग क्लब के अध्यक्ष संदीप दत्त ने प्रदान की।

फाइनल मैच के दौरान एक विशेष कार्यक्रम में असम पुलिस में कार्यरत तथा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित रामकृष्णनगर के होनहार सपूत रिपन पाल को जिला क्रीड़ा संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। उन्हें पहले अंगवस्त्र पहनाया गया और बाद में पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। रिपन पाल की उपलब्धि पर रामकृष्णनगरवासियों ने खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा संस्था की ओर से केक भी काटा गया। कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष पीयूष देवराय, पल्ल्री श्री हाई स्कूल के प्रधानाचार्य अपू भट्टाचार्य, कानू दत्त सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment