रामकृष्णनगर के वाइकिंग क्लब में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 16 अगस्त: भीषण गर्मी के बीच रामकृष्णनगर के ऐतिहासिक वाइकिंग क्लब में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्लब के संस्थापक स्वर्गीय सुभाषचंद्र दत्त के पुत्र एवं क्लब के अध्यक्ष संदीप दत्त ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

ध्वजारोहण के बाद क्लब अध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। गर्मी को देखते हुए इस वर्ष क्लब की ओर से सीमित कार्यक्रम आयोजित किए गए।

दोपहर 12 बजे वाइकिंग क्लब के पदाधिकारियों ने रामकृष्णनगर कम्युनिटी हेल्थ सेंटर पहुंचकर वहां भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए। इस मानवीय पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम में क्लब के महासचिव देवाशीष भट्टाचार्य, सदस्य अनुपम दास, सलाहकार समिति के सदस्य रनसीर कर, बाबलू दत्त, सत्यजीत आचार्य, चिकित्सक सालेक अहमद एवं कल्याणी क्वार, जीएनएम बेबी दास व ग्लोरी, एएनएम सलमा बेगम तथा क्लब के सांस्कृतिक सचिव अविनाश शुक्ल वैद्य सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment