रामकृष्णनगर सोशियो वेलफेयर सोसाइटी की महत्वपूर्ण बैठक, दो समितियों को अनुदान

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 17 अगस्त: रामकृष्णनगर सोशियो वेलफेयर सोसाइटी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सिलचर स्थित राधामाधव रोड कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के पूर्व अध्यक्ष तथा बराक घाटी के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. गिरिधारी कर ने की।

बैठक में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार रखे। साथ ही, आगामी दिनों में संस्था की ओर से किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर रामकृष्णनगर श्मशान काली मंदिर निर्माण समिति को संस्था की ओर से 50 हजार रुपये का अनुदान प्रदान किया गया। वहीं, शिलचर में स्वर्गीय लाखू दत्त की पूर्णाकृति प्रतिमा स्थापित करने वाली समिति को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

रामकृष्णनगर श्मशान विकास समिति की ओर से संस्था द्वारा श्मशान के विकास के लिए 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान करने पर सोसाइटी के पदाधिकारियों के प्रति आभार एवं शुभकामना संदेश प्रेषित किया गया।

बैठक में संस्था के सचिव करुणा सिंधु दे, सहायक महासचिव रजत चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष पीयूष देवराय सहित मधुसूदन कर, गौतम दे, सुब्रत कर, शंकरी भट्टाचार्य, अनिरुद्ध नाग, देवाशीष पुरकायस्थ, देवराज धर तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment