शिलचर, 14 अगस्त 2026। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मासिमपुर, शिलचर में आज विद्यालय में संचालित विभिन्न पीएम श्री गतिविधियों एवं योजनाओं का निरीक्षण श्री सत्यवीर सिंह, सहायक आयुक्त, शिलचर संभाग किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्री सत्यवीर सिंह ने विद्यालय के विभिन्न विभागों एवं पीएम श्री योजना के अंतर्गत संचालित गतिविधियों का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने गतिविधियों के क्रियान्वयन, विद्यार्थियों की सहभागिता, शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, उपलब्ध संसाधनों तथा विद्यालय में किए जा रहे नवाचारों का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं संबंधित विभागों द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। श्री सिंह ने विद्यालय की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न गतिविधियों की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता, गतिविधियों में रचनात्मकता, संसाधनों के बेहतर उपयोग तथा पीएम श्री योजना के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से विद्यार्थियों तक पहुँचाने पर विशेष बल दिया।
उन्होंने कहा कि पीएम श्री योजना का उद्देश्य विद्यालयों को आदर्श एवं उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित करना है, जिसके लिए विद्यालय परिवार का सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक बताया तथा केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा ऑनलाइन उपस्थित के बारे में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को जागरूक करने की बात कही।, तथा साथ ही साथ समस्त कक्षाओं का ऑनलाइन अकादमिक मैपिंग पर सारगर्भित प्रकाश डालते हुए विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को हिंदी, अंग्रेजी, प्रारम्भिक गणित ज्ञान की अनिवार्यता को शिक्षकों के संज्ञान लाया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ . हरपाल सिंह के नेतृत्व में समस्त स्टाफ ने निरीक्षण के दौरान प्राप्त सुझावों को विद्यालय की आगामी गतिविधियों में प्रभावी रूप से लागू करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण से विद्यालय परिवार को पीएम श्री गतिविधियों के बेहतर संचालन एवं गुणवत्ता संवर्धन के लिए नई दिशा और प्रेरणा प्राप्त हुई।