हिंदीभाषी समाज कल्याण संस्था धोलाई ने हर्षोल्लास से मनाया स्वाधीनता दिवस

धोलाई: हिंदीभाषी समाज कल्याण संस्था, धोलाई के तत्वावधान में स्वाधीनता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों के माध्यम से देश के प्रति प्रेम और राष्ट्रीय भावना का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान कविता-पाठ, देशभक्ति गीत, नृत्य, खेलकूद तथा वक्तव्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

समारोह को संबोधित करते हुए रामाधारी कोईरी, रामकुमार कोईरी, अजीत साहू, कल्याण कुमार, दीपक ग्वाला, नंदा प्रसाद यादव, निर्मल कोईरी तथा सीताराम भर सहित अन्य प्रमुख व्यक्तियों ने स्वाधीनता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।

समारोह के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 30 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर प्रतिभागियों में उत्साह देखा गया।

उपरोक्त जानकारी संस्था की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में रामकुमार कोईरी ने प्रदान की।

Leave a Comment