लखीमपुर वार्ड नंबर 9 में दाल-चीनी की सरकारी योजना का पुनर शुभारंभ

लखीमपुर, 10 अगस्त गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से आज शशिफुकन पथ स्थित सुलभ मूल्य दुकान चंदनअजुमदार के प्रतिष्ठान में वार्ड नंबर 9 में सरकारी सुलभ मूल्य की दुकान पर दाल और चीनी की पुनर सरकारी योजना वितरण का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस योजना का शुभारंभ वार्ड नंबर 9 की नगरपालिका माननीया श्रीमती मीना दास साहा द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोग, दुकानदार और वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

श्रीमती साहा ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों को सस्ते दर पर आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ये योजना चुनाव के कारण बीच में बंद हो चुका था। जो आज पुनर योजना विधिवत अब राशन कार्ड धारकों को बाजार भाव से कम दाम पर दाल और चीनी मिलेगी। इससे महंगाई के दौर में आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने दुकान संचालक श्री चंदन कुमार मजूमदार से अपील की कि योजना का लाभ सही पात्र लोगों तक पहुंचे और किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। पारदर्शिता और समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और अब ये खाद्य सामग्री पुनर देने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम के अंत में सुलभ मूल्य दुकान संचालक श्री चंदन कुमार मजूमदार ने सभी अतिथियों और उपभोक्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment