दुमदुमा
10 अगस्त : — दुमदुमा-तिनसुकिया यात्रीवाही मैजिक वाहन के लाइनमैन के रूप में कार्यरत और रूपाई साइडिंग तपोवन के निवासी, मिलनसार युवक बिप्लव सिंह (38) का 9 अगस्त की शाम करीब 8 बजे उनके अपने घर पर निधन से रूपाई-दुमदुमा अंचल में गहरा शोक व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि पूर्वांचल टाटा मैजिक ओनर्स एसोसिएशन में विगत करीब 15 वर्षों से दुमदुमा में लाइनमैन के रूप में कार्यरत श्री सिंह पिछले लगभग 6 महीनों से विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। दुमदुमा सार्वजनिक रंगाली बिहू के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक कार्यों से जुड़े रहने वाले इस युवक ने अपने पीछे माता, पिता, भाई और कई रिश्तेदारों को छोड़ गया है। आज सुबह दुमदुमा-तिनसुकिया यात्री मैजिक वाहनों को बंद रखकर, भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति में दुमदुमा सार्वजनिक श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया गया ।