बाबा गणिनाथ गोविंद मंदिर में वार्षिक पूजा 5 सितंबर को, भव्य जागरण व भंडारे का होगा आयोजन

मुजफ्फरपुर, 10 अगस्त। खँगुराडीह, कटरा स्थित श्री बाबा गणिनाथ गोविंद मंदिर में वार्षिक पूजा के अवसर पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में उत्साह है।

आयोजन समिति के अनुसार, 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को बाबा गणिनाथ गोविंद जी के वार्षिक पूजा समारोह के तहत न्योतन (निमंत्रण) कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 5 सितंबर, शनिवार को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा। इसके पश्चात रात्रि में भव्य जागरण आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद एवं भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बाबा गणिनाथ गोविंद जी का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आग्रह किया है।

स्थान: श्री बाबा गणिनाथ गोविंद मंदिर, खँगुराडीह, कटरा, मुजफ्फरपुर (बिहार)।

जय बाबा गणिनाथ गोविंद जी।

Leave a Comment