शिव शक्ति धाम एवं नारायणी शक्ति धाम की कावङयात्रा निकली मेहरपुर शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

अन्नपूर्णा मंदिर में घाट पर सैंकड़ों कावङियों ने पूजन करने के बाद बोलबम जयघोष के साथ गाजेबाजे के साथ जेल रोड चर्चरोड इस्कान मंदिर होस्पिटल रोड रंगीरखाङी होते हुए बरसात में मेहरपुर राणी सति मंदिर तक लंबी कावङयात्रा की। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने रास्ते भर गाङी से सहायता की तथा सुरक्षित यात्रा के लिए सेवा प्रदान की। 

   दोनों समितियों के वरिष्ठ पदाधिकारी शैलेश पाटोदिया ने बताया कि राणी सति मंदिर स्थित शिव मंदिर द्वार पर कावङियों का अभिनंदन किया गया। जलाभिषेक किया गया। पुजारी जवाहर लाल पांडेय ने विधिवत पूजन करने के बाद सामूहिक आरती की। 

  आरती के बाद अल्पाहार की सुव्यवस्था की गई। 

  शिव शक्ति धाम के अध्यक्ष वेदप्रकाश अग्रवाल सचिव बप्पन देबनाथ कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद ग्वाला सहित कई भक्तों ने हिस्सा लिया। श्री नारायणी शक्ति धाम के अजय सरावगी अभिषेक सिंगरोदिया संजय अग्रवाल सहित अन्य भक्तों ने सेवा प्रदान की। 

   श्री नारायणी शक्ति धाम टृस्ट द्वारा सभी सुविधा प्रदान की गई। 

Best Regards,

Madan Singhal

Patrakar  &  Sahityakar

Agarsen Siksha Sansthan

Leave a Comment