लखीमपुर 5 अगस्त असम की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था अखिल असम रौनियार वैश्य समाज द्वारा शिवसागर जिले के नेपाली खूटी ग्रामीण क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। यह दूसरी बार है जब संस्था ने बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद की।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि राहत कार्य लगातार चल रहा है। 26 जुलाई,,28 जुलाई को दिगंबलपुर, 2 अगस्त को नेपाली खूटी, लखीमपुर से राहत सामग्री वितरण किया गया।
जिस में मेखला चादर, मैक्सी, स्पोर्टिंग, बैग, बच्चों के कपड़े, स्कूल ड्रेस, चप्पल, जूता, बिस्कुट, पानी सहित दैनिक उपयोग की अनेक वस्तुएं बाढ़ पीड़ित परिवारों को दी गईं।
इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष छत्रपति गुप्ता, महासचिव अनिल गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष नंद रौनियार, गुवाहाटी अध्यक्ष सुनील गुप्ता के साथ श्यामानंद रौनियार, संतोष जी, महेश गुप्ता, संतोष मंडल, रमाकांत सिंह, राधेश्याम रौनियार, राजेन दा उपस्थित थे। विश्वनाथ जिला और शिवसागर नेपाली खूटी के स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी सहयोग किया।
प्रदेश अध्यक्ष छत्रपति गुप्ता ने कहा कि आपदा के समय मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। अखिल असम रौनियार वैश्य समाज हमेशा पीड़ितों के साथ खड़ी है।
महासचिव अनिल गुप्ता ने सभी दानदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।