दुमदुमा के श्री सुन्दरकाण्ड परिवार  की प्रथम वार्षिक उत्सव सादगी से किया पालन। 

दुमदुमा प्रेरणा भारती

5 अगस्त  : दुमदुमा चाय नगरी के धार्मिक संस्था श्री सुन्दरकाण्ड परिवार दुमदुमा की प्रथम वार्षिक महोत्सव  मंगलवार को दुमदुमा मारवाड़ी पंचायती भवन में असम में बाढ़ के स्थिति को देखते हुए सादगी के साथ मनाया  गया। प्रथम वार्षिक उत्सव में सालासर धाम से लाई गई बालाजी महाराज की प्रतिमा मुख्य आकर्षण रही। इस दौरान बाबा का भव्य दरबार सजाया गया छप्पन भोग, बालाजी महाराज की ज्योत, महाआरती, अमृत भण्डारा का भी आयोजन किया गया।तय कार्यक्रम के अनुसार पुरोहित विकास मिश्रा ने यजमान बंटी अग्रवाल सपत्नीक सुमन अग्रवाल बालाजी का पूजन  किया ।दीप प्रज्वलन के बाद भजनामृत संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ शुभारंभ किया गया।  भक्त गणों के बीच अमृत भण्डारा एवं प्रसाद वितरण की गई ।

मालूम हो कि श्री सुन्दरकाण्ड परिवार का गठन 2025 के  सावन महीने में अंचल के साथ बालाजी के भक्तो द्वारा शुभारंभ किया गया। बालाजी महाराज की कृपा से अब इस परिवार मे कुल 35 सदस्य सक्रिय रूप से जुड़ चुके हैं । लगातार एक वर्ष से श्री सुन्दरकाण्ड परिवार हर मंगलवार को हनुमान भक्तों के निवास पर साप्ताहिक संगीतमय सुन्दरकाण्ड का पाठ कर रही  है। श्री सुन्दरकाण्ड परिवार न केवल दुमदुमा अंचल में बल्कि तिनसुकिया जिले के बाहर अन्य जिलों में भी सुंदर काण्ड पाठ का सफल आयोजन कर भक्तों बीच स्थान बना चुकी है। इस धार्मिक संस्था द्वारा आयोजित श्री सुन्दरकाण्ड परिवार के प्रथम  वार्षिक महोत्सव में तिनसुकिया जिला समेत डिबुगढ़, शिवसागर, जोरहाट पानीतोला के भक्त गण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर दुमदुमा सुन्दर काण्ड परिवार ने सभी भक्तों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Comment