समता युवा संघ लखीपुर द्वारा धर्म एवं संस्कार के प्रेरणादायी संदेश का आयोजन

आज समता युवा संघ, लखीपुर की ओर से छत्तीसगढ़ से पधारे श्रद्धेय श्री दिनेश जी नाहटा का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

श्री दिनेश जी नाहटा जी एक प्रेरणास्रोत एवं धर्मनिष्ठ व्यक्तित्व हैं, जो शाकाहारी जीवनशैली, भारतीय संस्कृति तथा नशामुक्त समाज के प्रति जनजागरण का संदेश वर्षों से दे रहे हैं।

स्वागत समारोह के उपरांत उन्होंने जवाहर नवोदय विद्यालय, लखीपुर में विद्यार्थियों को धर्म, संस्कार, नैतिक मूल्यों एवं नशामुक्त जीवन के महत्व पर अत्यंत प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। उनके विचारों से छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य श्री के. मणिंदर सिंहा भी अत्यंत प्रभावित हुए।

समता युवा संघ, लखीपुर ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व का हृदय से आभार व्यक्त करता है तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए उनके निरंतर प्रयासों की सराहना करता है।

Best Regards,

Madan Singhal

Patrakar  &  Sahityakar

Agarsen Siksha Sansthan

Leave a Comment