मुजफ्फरपुर। बाबा गणिनाथ गोविंद जी मंदिर, खँगुराडीह, कटरा में आगामी पूजा एवं धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पिछले बुधवार की रात्रि मंदिर परिसर में कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सुरेश साह (डीलर), लक्ष्मण साह, रमण साह, गणेश कुमार, सरोज साह, मुकेश कुमार, संजीत कुमार, श्याम साह सहित अन्य कमिटी सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा उपाध्यक्ष लाल बाबू गुप्ता, सचिव ललित साह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उप-कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार, मीडिया प्रभारी सरोज कुमार, दीपक कुमार तथा रंजीत कुमार साह ने भी बैठक में भाग लिया।
बैठक के दौरान कमिटी सदस्यों ने पूजा आयोजन को अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। सभी सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर सहमति व्यक्त की।
कमिटी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष का आयोजन पिछले वर्ष की तुलना में अधिक भव्य, अनुशासित एवं सफल होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया कि मंदिर में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस कार्य में कमिटी के सदस्यों के साथ-साथ गाँव के वरिष्ठ नागरिकों का भी सक्रिय सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।
इस अवसर पर कमिटी ने सभी श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों से अपील की कि वे पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी तन, मन एवं यथाशक्ति सहयोग प्रदान करें। कमिटी का कहना है कि जनसहयोग ही मंदिर के विकास, धार्मिक परंपराओं के संरक्षण तथा आयोजन की सफलता की सबसे बड़ी शक्ति है।