गुरुचरण विश्वविद्यालय ने पहली बार जारी की पीजी प्रवेश अधिसूचना

दीपांजलि राय, शिलचर, 29 जुलाई: गुरुचरण विश्वविद्यालय ने पहली बार स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने से बराक घाटी सहित आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। इससे छात्रों को अन्य शहरों का रुख करने की आवश्यकता भी कम होगी।

विश्वविद्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें। अधिसूचना में पात्रता, उपलब्ध पाठ्यक्रम, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा महत्वपूर्ण तिथियों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है।

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि विश्वविद्यालय की यह पहल क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।

Leave a Comment