यशवंत पांडेय, शिलचर , 26 जुलाई ! नशे में गाड़ी चलाने का एक गंभीर मामला सामने आया है।


रविवार रात करीब 9:30 बजे एक युवक अपने घर के गेट पर खड़ा था तभी तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। पीड़ित का आरोप है कि ऑटो चालक शराब के नशे में था , पीड़ित ने बताया, “मैं गेट लगा रहा था और कुत्ते को खाना खिला रहा था। तभी मेन रोड से आ रही एक ऑटो ने मुझे जोर से धक्का मार दिया।” हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया। पहचान कृष्णा के रूप में हुई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी के साथियों ने रात में ही पीड़ित के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और मारपीट की। साथ ही पीड़ित युवक की बाइक भी तोड़ दी गई , पीड़ित को इलाज के लिए मेडिकल ले जाया गया। मेडिकल रिपोर्ट में चालक के शरीर में अल्कोहल की पुष्टि हुई है। पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है। उसने प्रशासन और पंचायत से मांग की है कि क्षेत्र में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। साथ ही उसने युवाओं से अपील की कि वे नशे और मोबाइल से दूर रहकर अपने भविष्य पर ध्यान दें। पुलिस मामले की जांच कर रही है।