कोकराझार 26 जुलाई :
बउखूंगारी समष्टि के विधायक रूपम चंद्र राय ने रविवार को कोकराझार जिले के फकीराग्राम अंतर्गत कुमारगंज बाजार स्थित कल्पना मजूमदार के घर पहुंचकर उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएम रिलीफ फंड) से बीस हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल्पना मजूमदार पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार चल रही थीं। जब विधायक को उनकी इस स्थिति की जानकारी मिली, तो उन्होंने त्वरित संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की और जरूरतमंद महिला तक आर्थिक मदद पहुंचाई।
विधायक के इस मानवीय और त्वरित कदम से स्थानीय लोगों में काफी खुशी का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने विधायक के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।