सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाजपा नेता सतीश नागर उल्लावास ने कन्यादान कर दिया नशामुक्ति का संदेश

समाज में भाईचारे और नैतिक मूल्यों को लगातार मजबूती प्रदान कर रहे सतीश नागर के प्रयास।

गुड़गांव, 26 जूलाई। पलवल जिले के ऐतिहासिक गांव सोलड़ा में आयोजित पांच कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम ने सामाजिक सौहार्द और परोपकार की एक अनूठी मिसाल पेश की। इस गरिमामयी और धर्मकर्म से ओत-प्रोत कार्यक्रम में भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय गुर्जर सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश नागर उल्लावास ने मुख्य रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में पहुँचकर उन्होंने न केवल नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया, बल्कि स्वयं कन्यादान की पावन रस्म निभाकर पुण्य के सहभागी बने।

धर्म-कर्म, जनसेवा और सामाजिक एकजुटता से जुड़े आयोजनों में सदैव अग्रणी रहने वाले सतीश नागर उल्लावास की उपस्थिति ने इस अवसर को और भी खास बना दिया। अपनी सहज कार्यशैली और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश नागर उल्लावास ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने हरियाणा को नशामुक्त बनाने के अपने चल रहे अभियान को आगे बढ़ाते हुए लोगों को जागरूक किया और युवाओं को नशे के भयानक गर्त से दूर रहने की पुरजोर प्रेरणा दी। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों और गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए सतीश नागर उल्लावास ने कहा कि किसी भी राज्य या समाज की वास्तविक उन्नति वहां के युवाओं की प्रगति पर ही निर्भर करती है। यदि हमारी युवा पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़ेगी, तभी प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल और सशक्त बन सकता है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा आज के समय में समाज को भीतर ही भीतर खोखला कर रहा है, इसलिए हर नागरिक का यह परम कर्तव्य बनता है कि वह अपने आसपास के युवाओं को नशे से बचाए और उन्हें राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगाए।

सोलड़ा गांव में आयोजित यह सामूहिक विवाह समारोह केवल एक वैवाहिक आयोजन बनकर नहीं रहा, बल्कि वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश नागर उल्लाहवास के प्रेरणादायी विचारों से समाज में सकारात्मक बदलाव और नशामुक्ति का एक बड़ा मंच साबित हुआ। स्थानीय निवासियों और आयोजकों ने भाजपा मजदूर प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय गुर्जर सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश नागर उल्लावास द्वारा सामाजिक सरोकारों, कन्यादान जैसे पवित्र कार्यों में योगदान और पूरे प्रदेश में चलाई जा रही नशामुक्ति की अलख की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश नागर उल्लाहवास का यह निरंतर प्रयास न केवल हरियाणा के युवाओं को सही दिशा दिखा रहा है, बल्कि समाज में भाईचारे और नैतिक मूल्यों को भी लगातार मजबूती प्रदान कर रहा है।

Leave a Comment