शिलचर 26 जुलाई: केंद्र से प्राप्त निर्देशानुसार आज दिनांक 26.07.26 रविवार को जैन भवन में प्रातः 09.30 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भिक्षु म्हारै प्रकट्या जी भरत खेतर में सामूहिक मंगलाचरण से हुआ।उसके पश्चात आचार्य श्री महाश्रमण द्वारा रचित सुगुरु को वंदन शत शत बार गीत का सामूहिक संगान किया गया। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष श्री मूलचन्द जी बैद,महिला मंडल मंत्री श्रीमती रेखा सेठिया, तेयुप मंत्री श्री दीपक कुमार रांका, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म सह मंत्री श्रीमती रुचि मरोठी व सभा उपाध्यक्ष तोलाराम गुलगुलिया ने भावपूर्ण विचार व्यक्त करते हुए बताया कि आचार्य भिक्षु में एक विशेष प्रकार कि प्रज्ञा,प्रतिभा और तीक्ष्ण बुद्धि थी जिससे वे अपनी बात को समझाने के लिए अत्यंत तार्किक और प्रभावी दृष्टांत शैली का प्रयोग करते थे जिससे वे कठिन से कठिन सिद्धांतों को उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट कर देते थे।वे अपने सिद्धांतों को लेकर अत्यंत निर्भीक और दबंग थे। वक्तव्यों के पश्चात ॐ भिक्षु ॐ भिक्षु का सामूहिक जप किया गया। आभार ज्ञापन सभा मंत्री श्री प्रेम चंद जी छाजेड़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 64 व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के समापन से पूर्व ज्ञानशाला संपर्क पखवाड़े बैनर का अनावरण किया गया। ज्ञानशाला संयोजिका श्रीमती मधु दुगड ने अपने भावपूर्ण विचार व्यक्त किए।