अनिल मिश्र/पटना
महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे कथित पेपर लीक माफिया बिजेंद्र गुप्ता को बिहार के समस्तीपुर जिले में स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।लंबे समय से फरार चल रहे कथित पेपर लीक माफिया बिजेंद्र गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ एक अन्य आरोपी को भी हिरासत में लिया गया है।इस बीच पुलिस के मुताबिक, बिजेंद्र गुप्ता कई महीनों से गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था।उसे पकड़ने के लिए बिहार समेत कई राज्यों में लगातार छापेमारी की जा रही थी। आखिरकार पुलिस ने उसे बिहार से गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब हो कि बिजेंद्र गुप्ता की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब दिल्ली के जंतर-मंतर से लेकर देश के कई हिस्सों में नीट पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्र आंदोलन जारी है।सीजेपी के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे छात्र लगातार पेपर लीक सिंडिकेट के खिलाफ सख्त कार्रवाई और जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी को जांच एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।कॉकरोच जनता पार्टी के पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के बीच ही महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी बिरेंद्र कुमार गुप्ता को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक़ भिवंडी पुलिस गिरफ्तार करने के बाद मुख्य आरोपी को लेकर पुणे पहुंच गई है। अब उसे भिवंडी पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा और पुछताछ की जाएगी। आपको बता दें कि 28 जून को महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा ( टीईटी) से पहले ही पेपर लीक का मामला सामने आ गया था। इसमें मुख्य आरोपी समस्तीपुर के रहने वाले बिरेंद्र कुमार गुप्ता को बनाया गया था। बताया गया कि वह अपने गांव वाले घर लंबे समय से नहीं आ रहा है। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के लिए बिहार में कई ठिकानों पर छापेमारी की। आरोप है कि लीक पेपर को डेढ़ करोड़ रुपये में बेचने की साजिश की जा रही थी। आरोपियों के पास से प्रश्नपत्र के चार सेट पाए गए थे। आपको बताते चलें कि महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा पेपर लीक मामले में बिरेंद्र गुप्ता से पहले कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इसमें उसकी पत्नी का भी नाम शामिल है। वहीं पुलिस का कहना है कि बिरेंद्र की गिरफ्तारी से पेपर लीक नेटवर्क को लेकर कई बातें सामने आएँगी। इसके अलावा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सकता है। महाराष्ट्र टेट पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब पूरे देश में पेपर लीक को लेकर आंदोलन चल रहे हैं। वहीं जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से सीधा कह दिया है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हुआ।तब तक प्रदर्शन जारी रखा गया।