गुमड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लॉरी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

शिलचर, विशेष संवाददाता। नियमित नाका जांच अभियान के दौरान गुमड़ा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक लॉरी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई कछार जिले के कटीगोड़ा विधानसभा क्षेत्र स्थित कलाइनचड़ा नाका चेकपोस्ट पर की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को एएस-11डीसी-9055 पंजीकरण संख्या वाली एक लॉरी को चेकपोस्ट पर रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद हुई।

इस मामले में हैलाकांडी जिले के निवासी नाजिम उद्दीन मजूमदार तथा आजमल हुसैन को हिरासत में लेने के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बरामद विदेशी शराब, संबंधित लॉरी तथा दोनों आरोपियों को गुमड़ा थाना ले जाकर जब्त कर लिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment