भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 71वां स्थापना दिवस

प्रयागराज, 23 जुलाई। भारतीय मजदूर संघ की प्रयागराज जिला इकाई की ओर से गुरुवार को जॉर्जटाउन स्थित संघ कार्यालय में 71वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महेश नारायण त्रिपाठी ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री रविकान्त ने किया। मुख्य अतिथि विभाग प्रमुख राधेश्याम पाण्डेय रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और भारतीय मजदूर संघ के गीत के साथ हुआ। मुख्य अतिथि राधेश्याम पाण्डेय ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना परम पूज्य दत्तोपंत ठेंगड़ी ने राष्ट्रहित, उद्योग हित और मजदूर हित के उद्देश्य से की थी। उन्होंने कहा कि स्थापना के समय संगठन छोटा था, लेकिन आज लगभग तीन करोड़ सदस्यों के साथ भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन बन चुका है।

उन्होंने कहा कि संगठन व्यक्तियों से नहीं, बल्कि विचारों और कार्यकर्ताओं की निष्ठा से चलता है। भारतीय मजदूर संघ श्रमिक हितों के संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेगा।

कार्यक्रम में सह विभाग प्रमुख सुरेश चन्द्र फलोरिया, संरक्षक के.पी. दुबे, जिला अध्यक्ष महेश नारायण त्रिपाठी, जिला मंत्री रविकान्त, जिला उपाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद विश्वकर्मा, रघुनन्दन सिंह, मीडिया प्रभारी राम रतन सिंह सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment