सूर्या फाउंडेशन ने किया पौधारोपण, ग्रामीणों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

दीनदयाल धाम। सूर्या फाउंडेशन की आदर्श गांव योजना के तहत दीनदयाल धाम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को छायादार एवं फलदार पौधों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूर्या फाउंडेशन के जोन प्रमुख लाल कश्यप ने कहा कि वृक्ष न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी हैं।

ब्रज क्षेत्र प्रमुख आदर्श मिश्रा ने ग्रामीणों से पौधों की नियमित देखभाल करने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षण देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता रही।

Leave a Comment