शिलचर। असम प्रीमियर लीग (APL) की नीलामी में उभरते हुए युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अमन सिंह को बाराक लीजेंड्स ने ₹2.80 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है। 20 वर्षीय अमन के चयन से बराक घाटी के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है।
अमन ने अब तक 63 मैचों में 1,861 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 31.5 है, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 130 रन है। लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा का प्रभाव छोड़ा है।
अमन सिंह, कटहल रोड, शिलचर स्थित आटो श्रृंगार के मालिक उदय सिंह के पुत्र हैं। उनके एपीएल में चयन पर परिवार, मित्रों और खेलप्रेमियों ने खुशी व्यक्त करते हुए आगामी सत्र के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।