मनाई गई।
दुमदुमा प्रेरणा भारती 16 जुलाई :– अखिल असम आदिवासी छात्र संस्था, दुमदुमा आंचलिक समिति के सौजन्य से आदिवासी समुदाय के जनक तथा आसा के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय जस्टिन लाकड़ा की पुण्यतिथि गहरी श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर, दीप प्रज्वलित करके , एक मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके आदर्शों, त्याग, नेतृत्व और आदिवासी समाज के अधिकारों की सुरक्षा के लिए उनके अमूल्य योगदान को आदरपूर्वक याद किया। इस कार्यक्रम में अखिल असम आदिवासी छात्र संस्था, तिनसुकिया जिला समिति के संयुक्त सचिव अंगत बेनिया उपस्थित होकर स्वर्गीय लाकड़ा के जीवन-दर्शन, संग्राम और समाज के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने जस्टिन लाकड़ा के आदर्शों का सम्मान करते हुए समाज की भलाई के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। इसके साथ ही दुमदुमा आंचलिक समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष बिदेश्वर गोड़ , सचिव सुमित तांती , उपाध्यक्ष परेश पुनेम , उपाध्यक्ष विष्णु नायक, कार्यकारी सदस्य लक्ष्मण तांती और प्राथमिक इकाई व महिला ज्ञानी शक्ति संगति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे ।स्वर्गीय जस्टिन लाकड़ा के आदर्श और संघर्ष हमेशा हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। अखिल असम आदिवासी छात्र संस्था की दुमदुमा आंचलिक समिति उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के विकास, एकता और अधिकारों की स्थापना के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी।